फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से पांच लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फलावदा में एक परचून दुकानदार से पहले फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी और फिर धमकी भरी चिट्ठी उसकी दुकान पर भेज दी। दुकानदार ने मंगलवार को परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक फलावदा में विवेक रस्तौगी की परचून की दुकान है। दो दिन पहले उसके मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। मंगलवार सुबह विवेक दुकान पर पहुंचा तो वहां एक चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा था कि अगर समय से पैसे नहीं पहुंचाए तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इस मामले में एसएसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। मोबाइल नंबर की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें