ब्राह्मण पुट्ठी के प्रधान पर मुकदमा दर्ज
बागपत। ब्रह्मण पुट्ठी निवासी ओमप्रकाश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया प्रधान राज कुमार ने घर में खींचकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
बुधवार की रात में पीड़ित कोतवाली में पहुंचा। आरोप लगाया वह टटीरी सामान लेने जा रहा था। इस बीच जब वह ग्राम प्रधान के घर के सामने से गुजरा तो आरोपी ने उसे घर मेें खींच लिया और मारपीट की। हमले में वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।