फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्कर गिरफ्तार दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। गांव नंगलाशाहू में रुकनपुर मार्ग पर मोमिन पुत्र अली मोहम्मद रहता है। उसने बताया कि रविवार रात दो बजे सेंट्रो सवार लोग उसकी दो बकरी चोरी करके ले गए। शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए और लाठी डंडे लेकर जंगल की ओर दौड़ पडे़। इस पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार से दो बकरी के अलावा चाकू, छुरी और रस्सी आदि बरामद की। ग्रामीणों ने बताया कि कार छोड़कर फरार होने वाले आरोपी जई निवासी गोतस्कर समयदीन और उसके साथी थे। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समदीन पुत्र जब्बरदीन और शाहिद आलम पुत्र फारूख को दबोच लिया। एसओ करतार सिंह ने बताया कि समयदीन के पास से 250 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं बताया गया कि गांव जई में जब्बरदीन अपने बेटों के साथ गोकशी का काम करता है। पिता-पुत्रों पर भावनपुर थाना के अलावा कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सबसे अधिक गोकशी के मामले हैं। वहीं समयदीन पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट लगी है। इसके अलावा उस पर गोकशी, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला समेत 42 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें