मेरठ। जागृति विहार निवासी उपेंद्र मंगलवार दोपहर कोतवाली के निकट बैंक में गए थे। इसी दौरान बैंक के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई। उपेंद्र ने 100 नंबर पर सूचना दी तो यूपी 100 पुलिस अलर्ट हो गई। शाम को बाइक चोर इस बाइक को लेकर लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकास पुरी से गुजर रहे थे। यहां खड़ी यूपी 100 की गाड़ी संख्या 539 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना देकर बाइक का पीछा शुरू कर दिया। घेराबंदी होने पर चोर बाइक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर पीड़ित को इसकी सूचना दे दी है।