फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और प्रेमी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पति की मौत की वजह बनी पत्नी और उसके साथी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रेलवे रोड क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी शाहिद (40) ने सोमवार को जहर खा लिया था। जिसकी मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि शाहिद को शक था कि उसकी पत्नी के उसी मकान में किरायेदार सादिक निवासी बिहार के साथ संबंध थे। दोपहर को शाहिद घर पर आया था तो उसकी पत्नी और सादिक को एक साथ देखकर वह नाराज हो गया था। उसका अपनी पत्नी परवीन से झगड़ा हुआ। इसी बात को लेकर उसने जहर खा लिया था। इस मामले में शाहिद के भाई ने अपनी भाभी और सादिक के खिलाफ अपने भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर रेलवे रोड अनंगपाल सिंह ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें