फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोपी की उदघोषणा कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी के घर की कुर्की की बुधवार को मुनादी कराई। यदि एक माह के भीतर आरोपी ने पुलिस एवं कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम के अनुसार बुलंदशहर के थाना खुर्जा सिटी क्षेत्र के ग्राम अरहनिया मंसूरपुुर निवासी युवक बंटी (20) पुत्र निरंजन सिंह 17 मई 2014 में गांव सरावा अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा। इस पर युवक की मां ने 14 अक्तूबर 2014 में बुलंदशहर के थाना खुर्जा सिटी में बंटी की अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के कलंजरी निवासी रविंद्र पुत्र मुकेश, खरखौदा निवासी सोनू पुत्र भगवत एवं अरहनिया निवासी रजनीश पुत्र विन्नामी को नामजद कराया। इस पर खुर्जा पुलिस ने मामला खरखौदा थाना क्षेत्र का बताते हुए 30 मई 2016 को मामला खरखौदा थाने हस्तांतरित कर दिया था। बंटी का शव नहीं मिलने के कारण खरखौदा पुलिस हत्या के मामले को समाप्त कर केवल अपहरण के मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने जांच में रजनीश को निर्दोष पाया तथा खरखौदा निवासी आरोपी सोनू की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। तीसरा आरोपी रवींद्र वांछित चल रहा है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को कलंजरी में मुनादी कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपी यदि एक माह में पुलिस एवं कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आरोपी की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
अरहनिया मंसूरपुर निवासी युवक के अपहरण में पुलिस को है तलाश
एक आरोपी की सड़क हादसे में हो चुकी है मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें