फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ! बेटे की हत्या हुई, रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 19 जून को भोला की झाल पर मिली युवक की लाश के मामले में परिजनों ने जानी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के साथ एसएसपी से मिलकर युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी मायावती ने बताया कि उसका बेटा बिंटू उर्फ विनेश लिसाड़ी गेट के एक फैक्ट्री में काम करता था। 18 जून को वह घर नहीं आया तो फैक्ट्री मालिक ने बताया कि बिंटू फैक्ट्री में काम करने वाले तीन दोस्तों के साथ भोला की झाल पर नहाने गया था। अगले दिन जब वह उसे तलाशने भोला की झाल पहुंचे तो वहां बिंटू का शव रेत में दबा मिला। परिजनों ने एसएसपी के समक्ष दावा किया कि पोस्टमार्टम में बिंटू की एक पसली टूटी मिली है। आरोप लगाया कि बिंटू के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। लेकिन जानी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही कर रही। एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उधर, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि दोस्तों के साथ नहाते समय बिंटू की नहर में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह डूबना आया है। यह एक हादसा था।
विज्ञापन

- भोला की झाल पर 19 जून को युवक का शव मिलने का मामला
- एसएसपी ने जांच सीओ को दी, इंस्पेक्टर ने बताया इसे हादसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें