मेरठ। देहली गेट इंस्पेक्टर ने रविवार रात भारत-पाक मैच पर सट्टा लगाते तीन युवकों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्वा महावीर में बंद मकान से डेविड, मोहम्मद चांद और गुल्लू को गिरफ्तार किया है। पहले यह क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। उसके बाद चिड़िया और कबूतर पर सट्टा लगाने लगे। तीनों के पास से 42 सौ रुपये, चार मोबाइल फोन और दो दर्जन से अधिक पर्चियां बरामद की गई हैं।