फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुन्हैडा निवासी विनोद कुमार ने दो लोगो पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव कुन्हैडा निवासी विनोद कुमार ने थाने में दी तहरीर में दो लोगों को नामजद करते हुए घर बुलाकर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में घायल पीड़ित को पुलिस ने सीएचसी भेजा। दरोगा संजय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव कुन्हैडा निवासी विनोद कुमार पुत्र बालकराम ने बताया कि वह प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है। तहरीर में दो लोगों को नामजद करते हुए कहा कि बीती रात करीब दस बजे दोनों नामजद आरोपियों ने उसको सीएचसी स्थित आवास से एक रेस्टोरेंट ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने रेस्टोरेंट ले जाकर जानलेवा हमला किया। भैंसा निवासी पिंटू ने उसकी जान बचाई। बीच बचाव में पिंटू घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें