माछरा। मुंडाली थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती 21 दिसंबर को मुंडाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा दोपहर में स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया। छात्रा का आरोप है कि आस मोहम्मद पुत्र मुन्नर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे ईख में गैंगरेप किया था। पुलिस ने मुख्यारोपी आस मोहम्मद पुत्र मुन्नर को जेल भेज दिया।