मेरठ। भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा निवासी हबीब पुत्र इजारत पशुओं का अवैध कटान करता है। उसका बेटा वसीम, गांव जई निवासी वरीश पुत्र बाबू, इरशाद पुत्र मजीद, कायस्थ बड्ढा निवासी मेहरबान पुत्र अब्दुल गनी और गांव औरंगाबाद निवासी अलाउदीन एवं हमीद भी उसके साथ इस काम में शामिल हैं। एसओ भावनपुर करतार सिह ने बताया कि वृहस्पतिवार रात पचपेडा के जंगल में पुलिस ने कटान करते हुए हबीब को दबोच लिया था। मौके से करीब दो कुंतल मास मिला था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हबीब को जेल भेज दिया।