फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप व गर्भपात के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ अजय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी युवक के खिलाफ बिजनौर क्षेत्र निवासी युवती ने रेप एवं गर्भपात कराने के बाद जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन दिसबंर को उक्त दर्ज रिपोर्ट बिजनौर से बहसूमा थाना स्थानांत्रित हो गई। पुलिस ने बुधवार को अकबरपुर निवासी नामजद आरोपी वकील पुत्र इलम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न
परीक्षितगढ़। नगर के बीआरसी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति परिषदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एवं जनपद मेरठ ब्लॉक परीक्षितगढ़ इकाई के चुनाव पर्यवेक्षक भरतवीर प्रांतीय महामंत्री के निर्देशन पर चुनाव अधिकारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं, 11 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। जिसमें अमित कुमार गौतम बौंद्रा अध्यक्ष, सुशील कुमार गाजीपुर उपाध्यक्ष, बबीता सिकंदरपुर उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार गेसूपुर जुनूबी महामंत्री, सुचित्रा सिकंदरपुर मंत्री, सुनिल कुमार दुर्वेशपुर संयुक्त मंत्री, विनोद कुमार धनपुरा संगठन मंत्री, सुनित कुमार भगवानपुर कोषाध्यक्ष, हरीश बौंद्रा प्रचार मंत्री, ममता गांवड़ी ऑडिटर, डालचंद वर्मा अमरसिहंपुर संरक्षक पदों पर निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर पूर्व बीआरसी रामकुमार चौधरी, जिला संयोजक राजकुमार सिंह, मृदुल कुमार, माला सिंह, चंद्र वैद्य, सूरजमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें