दौराला। दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जलालपुर निवासी अनुज (25) पुत्र जसबीर बुधवार को किसी कार्य से सरधना गया था। रात में लौटने के दौरान उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त अनुज के रूप में की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दौराला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया।