मेरठ। भावनपुर थाने की हसनपुर चौकी पर शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को चेकिंग के लिए रोका। एसओ करतार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथी ने भागने का प्रयास किया तो उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों अयूब पुत्र रफीक और मोनू पुत्र रामशरण ने बताया कि वह यह ट्रैक्टर जेल चुंगी से चोरी करके ले जा रहे थे। इससे पूर्व भी दोनों आरोपी जानी, गाजियाबाद और रुड़की से चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।