मिलन सोम के नेतृत्व में चलाया अभियान
सरधना। सरधना नगर में बजरंगदल के विभाग प्रमुख मिलन सोम के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। सैकड़ों लोगों ने बजरंग दल की सदस्यता ली। मिलन सोम ने बताया कि यह अभियान 19 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच देश में अभियान चलेगा। दल जल्द ही गोहत्या, लव जेहाद, आतंकवाद एवं धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। अजब सिंह शास्त्री, यशवंत पाली, अंकित कालंदी, अनुज नवादा, अभिजीत पथौली, उज्ज्वल, प्रदीप कपसाड़ आदि मौजूद रहे।