पति के खिलाफ तहरीर
बहसूमा। मौड़ खुर्द गांव निवासी महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि वह मेरठ के बक्सर की रहने वाली है। 2010 में उसकी शादी मौड़ खुर्द निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने मेरठ निवासी महिला से शादी कर ली। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसे और परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसका पति उसे छोड़ने की फिराक में है। पुलिस महिला की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
युवक पर छात्रा को ले जाने का आरोप
बहसूमा। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मवाना स्थित कॉलेज में पढ़ती है। पीड़ित छात्रों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पहले छात्रा कॉलेज गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने राजस्थान निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।