पुलिस ने की लूट के आरोपी की तलाश
खरखौदा। अमरोहा के थाना शहद नंगली के दरोगा संजय कुमार अपनी टीम के साथ खरखौदा थाने में पहुंचे। दारोगा ने बताया कि बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी निवासी पिंटू पुत्र गंगादास कई लूट की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने उसके घर में दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। बाद में पुलिस वापस लौट गई।