डोडा पोस्त के साथ दो युवक दबोचे
सरूरपुर। खिवाई में तस्करी कर लाया गया डेढ़ किलो डोढ़ा पोस्त पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। एसओ ऋषिपाल सिंह मलिक ने बताया कि पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त दौरान खिवाई के बाहरी छोर पर देवी मंदिर के पास दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी इंचौली और शहीदुद्दीन पुत्र यामीन निवासी मीरापुर मुजफ्फरनगर बताया। दोनों का मंगलवार को चालान कर दिया गया।