दौराला। सकौती चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला शनिवार शाम अपनी बेटी के साथ सकौती बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थी। इसी दौरान एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने इसका विरोध कर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों व व्यापारियों ने मनचले की धुनाई कर दी। बाद में आरोपी को महिला से माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।