फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए आई अवैध शराब की पचास पेटिया पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। निकाय चुनाव के चलते कस्बे में अवैध शराब ला रहे कैंटर के चालक को पुलिस ने दबोच लिया। उससे पचास पेटी शराब पकड़ी है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दौराला पुलिस को कस्बे के पबरसा मार्ग पर अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसओ धर्मेंद्र कुमार ने पबरसा तिराहे पर चेकिंग शुुरू कर दी। इसी दौरान एक कैंटर को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया मगर चालक ने उसे दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा कर कैंटर चालक को दबोच लिया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। कैंटर की तलाशी लेने पर पुलिस को 50 पेटी अवैध शराब मिली। शराब अरुणाचल प्रदेश की है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। एसओ धर्मेंद्र के अनुसार पकड़ा गया चालक मदारपुरा सरधना निवासी राजवीर है। हालांकि उसका फरार साथी अरविन्द निवासी दौराला है। ये लोग निकाय चुनाव के चलते दौराला कस्बे में अवैध शराब की सप्लाई करना चाहते थे। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें