फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया पाशा के पांच मकान कुर्क, सभी पर सील लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। घोसीपुर निवासी शराब माफिया शहजाद उर्फ पाशा के लोहियानगर में मौजूद पांच मकानों को मंगलवार को सीओ किठौर ने कुर्क कर सील लगा दी। जबकि गांव घोसीपुर में मौजूद संपत्ति पर अन्य परिजनों ने आपत्ति जताई। गांव घोसीपुर निवासी शहजाद उर्फ पाशा पुत्र शहाबूददीन शराब माफिया है। उसके खिलाफ खरखौदा थाना सहित कई थानों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पाशा के पास करीब साढे़ तीन करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति थी। इसमें लोहियानगर में मकान संख्या 1331, 506, 507, 508 व 509 सहित गांव घोसीपुर में कृषि भूमि व मकान उसके तथा उसकी पत्नी के नाम थे। पुलिस ने जांच के दौरान जिला मजिस्ट्रेट से सभी संपत्ति कुर्क कराने के आदेश करा लिये थे। मंगलवार को सीओ किठौर के नेतृत्व में खरखौदा पुलिस ने लोहियानगर स्थित पांचों मकान कुर्क कर सभी पर सील लगा दी। वहीं गांव घोसीपुर की संपत्ति किसी अन्य परिजन के नाम है। जिस पर पाशा के परिजनों ने आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें