फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनो से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के काट रहा चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

ग्राम अझौता में दस दिन पूर्व हुई छेड़छाड़ एवं मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी से करके कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव अझौता निवासी एक युवक का आरोप है कि बीती 19 अक्तूबर को उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी ने अपने बेटे एवं पिता के साथ मिलकर पीड़ित से जमकर मारपीट की और जान से मारने धमकी दी। वहीं, पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की। उसने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पड़ोसी युवक पर लगाया था पत्नी के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें