फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर गांव सठला में फायर करने का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सठला निवासी नदीम पुत्र जमील ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि गांव का दबंग किस्म का व्यक्ति उससे कई दिन से 50 हजार की रंगदारी मांग रहा था। आरोप है कि शनिवार को नदीम अपने पटाखे के गोदाम पर काम कर रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज कर फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन किया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले की आरोपी फरार हो गया। दरोगा सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई थी। लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें