किठौर। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम कायस्थ बड्ढा में एक आरोपी को गोकशी के लिए ले जा रही दो गाय के साथ पकड़ लिया, जबकि उसके पांच साथी फरार हो गए। थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने बताया कि पुलिस सूचना पर गांव पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी के ड्राइवर गोविंदपुरी निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने फरार आरोपी घसौली कंकरखेड़ा निवासी शहजाद पुत्र जलील, सोनू पुत्र मेहरबान, रहीस पुत्र शफीक, दिलशाद पुत्र ठडरी और अफजल पुत्र रमजान के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पकड़ी गई गायों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने कहां कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।