खरखौदा। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को दबोच कर बीते दो माह में हुई पांच चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हजारों की नगदी बरामद करने का दावा किया है। शनिवार को गश्त के दौरान बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र के गुर्जर चौक से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने 9 अगस्त को लोहियानगर में योगेंद्र के मकान में चोरी, 19 अगस्त को लोहियानगर स्थित पुलिस एंक्लेव में शिव मंदिर का दानपात्र तोड़ने, 25 अगस्त को ही लोहियानगर के बुधा एंक्लेव के मकान में चोरी, एक सितंबर को लोहियानगर में मकान में चोरी करना, 4 सितंबर को खरखौदा में एक बाइक एजेंसी का ताला तोड़ने की वारदात कबूल की। युवक ने अपना नाम अमित पुत्र विजयपाल सैनी निवासी काजीपुुर बताया है। पुलिस के अनुुसार इसका एक साथी नौचंदी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 4400 रुपये की नगदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने रविवार को उसका चालान कर दिया।