सरधना। चर्च देखने आए मोदीपुरम निवासी एक युवक की कार रविवार दोपहर चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। मोदीपुरम अप्पू इन्कलेव निवासी सुमित परिवार संग स्कोडा कार से चर्च देखने आया था। सुमित कार चर्च गेट पर खड़ी करके चला गया। परिवार के सदस्य चर्च देखने के बाद बाहर निकले तो कार गायब थी। इसके बाद सुमित थाने पहुंचा और कार चोरी की तहरीर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।