शिवा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की तलाश
मेरठ। भावनपुर पुलिस ने शुक्रवार को दसवीं के छात्र शिवा की हत्या में मुख्य आरोपी अजय निवासी लालपुर की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने एक आरोपी आशीष निवासी लालपुर का पकड़ा। आशीष की निशानदेही पर पुलिस दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को शिवा की हत्या नंगला साहू के जंगल में की थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी हैं। मुख्य आरोपी अजय को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।