दुकानदार से मारपीट कर नकदी लूटी
खरखौदा (ब्यूरो)। ग्राम उलधन निवासी रियाज पुत्र शराफत खरखौदा में कबाड़ी की दुकान चलाता है। वहीं, जिशान पुत्र हनीफ का थ्री व्हीलर चालक है। जिशान के अनुसार वह रियाज की दुकान के सामने टैंपो स्टैंड पर सवारी बैठा रहा था। इस बीच जिशान और रियाज के बीच कहासुनी हो गई। वहीं, अन्य दुकानदारों ने मामले को संभालते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। रियाज का आरोप है कि शुक्रवार को जिशान ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही लूटपाट का भी आरोप लगाते थाने में तहरीर दी।