फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबथुवा में मामूली कहासुनी के बाद चार भाईयों के बीच गाली गलौंच-फायरिंग दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में भाई को गोली मार किया घायल
विज्ञापन

पिता से हो रहे विवाद में भाई कर रहा था हस्तक्षेप
शराब के नशे में चलाई गोली, दूसरे के पेट में लगी
देर शाम तक नहीं दी गई तहरीर
घायलों को गुपचुप तरीके से अस्पताल में भर्ती कराया, नहीं दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
ग्राम दबथुवा में शुक्रवार देर शाम एक युवक की अपने पिता के साथ गाली गलौज हो गई। भाइयों ने विरोध किया तो नशे में युवक अपने भाइयों पर फायर झोंक दिया। इस बीच जहां गोली चलाने वाले युवक के छर्रे लगे। वहीं, उसके भाई के पेट में गोली लगी। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ग्राम दबथुवा निवासी कालूराम के चार बेटे हैं। जिसमें राजकुमार, विरेंद्र, जसवीर और चांदवीर हैं। शुक्रवार देर शाम जसवीर शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता कालूराम के साथ गाली गलौज कर रहा था। इस बीच जसवीर के तीनों भाई मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया। इस बीच युवक तमंचा लेकर पहुंचा और भाइयों पर फायर झोंक किया। फायरिंग में जसवीर के हाथ में छर्रे लगे और रामकुमार के पेट में गोली लगी। रामकुमार खून में लथपथ जमीन पर गिर गया। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को कंकरखेड़ा के आशुतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं, डाक्टरों ने रामकुमार को गढ़ रोड स्थित नर्सिंग होम में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने थाने में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद में गोली चली थी। परिजनों ने गुपचुप तरीके से घायलों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें