मेरठ। शिवा हत्याकांड के मामले में सासंद राजेंद्र अग्रवाल शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद वे नबीपुर में शिवा के घर पहुंचे परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान सुशील कांबोज, हरवीर पाल सिंह, अमित त्यागी, सुशील चौहान, अनवार अली, सतेंद्र गुर्जर, संजीव बंसल, निकुंज त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं सांसद ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।