खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के जमना नगर में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के शाहनवाज पुत्र इकबाल, तोशीब पुत्र ईशा को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि मामला केवल कहासुनी का था। पथराव और फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों के दो युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।