फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से उतार कर छात्र को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। खेडी-सरसवा मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के पास बृहस्पतिवार सुबह एक स्कूल बस से कक्षा दस के छात्र को नीचे उतारकर आधा दर्जन युवकों ने जमकर पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर दी है। खेड़ी गांव निवासी प्रशांत कस्बा स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। बृहस्पतिवार को प्रशांत स्कूल बस में सवार होकर पढ़ने आ रहा था। खेड़ी सरसवा मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के पास गांव के ही शेखर, मुकुल ने पुराने विवाद के कारण आधा दर्जन साथियों के साथ स्कूल बस को रोक लिया। बस से प्रशांत को नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा। मारपीट में प्रशांत घायल हो गया। पीड़ित ने परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन पीड़ित छात्र को लेकर दौराला थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें