गांव सदरपुर में खेत की मेड़ पर लगे पापुलर के पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज एवं तनातनी के बाद यूपी 100 पुलिस दोनों पक्षों से दो लोगों को थाने ले आई।
बहसूमा थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी किसान मथनु का कहना है कि खेत की मेड़ काटने को लेकर पड़ोसी ओमेंद्र से विवाद हो गया था। इसके पश्चात पंचायत द्वारा मेड़ लगाने के बाद भविष्य में ऐसे विवाद से बचने के लिए मेड़ पर पापुलर के पेड़ लगा दिए थे। उक्त पेड़ बुधवार को काटे जा रहे थे। इस पर पड़ोसी किसान ओमेंद्र उक्त पापुलर के पेड़ों में अपना हिस्सा बताते हुए काटने से रोक दिया। वहीं, ओमेंद्र का कहना है कि मेड़ पर पेड़ उसने लगाए तथा लेखपाल द्वारा निशानदेही के बाद पापुलर को ही काटा जाए। खेत पर आपस में तनातनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक युवक को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में फैसले के प्रयास जारी थे।