फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुलापुर मे दो पक्षो मे जमकर मारपीट,फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अब्दुल्लापुर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश और लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित बाजार मोहल्ला निवासी फिरोज पुत्र हाजी अकबर शुक्रवार दोपहर अपनी दुकान पर बैठा हुुआ था। फिरोज का आरोप है कि पूर्व पार्षद नदीम मेवाती अपने एक दर्जन साथियों के साथ हथियार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा और उस पर तीन माह पूर्व हुए विवाद में समझौता कराने का दबाव बनाने लगा। जिस पर फिरोज ने इंकार कर दिया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दुुकान में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट के दौरान फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसओ भावनपुर कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

पैसे मांगने गया तो किया हमला
पूर्व पार्षद नदीम मेवाती का आरोप है कि अकबर के बेटे साजिद ने उससे काफी समय पूर्व एक प्लॉट खरीदा था। जिसके करीब 75 हजार रुपये बकाया थे। शुक्रवार को अपने पैसे मांगने के लिए गया तो वहां पर पहले से ही साजिद और उसका भाई फिरोज अपने साथियों के साथ बैठा था। सभी ने एकजुट होकर उसके ऊपर हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व हुआ था विवाद
अब्दुल्लापुर निवासी सलीम और मुन्नू उर्फ मुन्ना पक्ष के बीच लेेनदेन को लेकर मारपीट पथराव और फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक गोली हाजी अकबर के भतीजे सीमू उर्फ बैरा पुत्र याकूब को लगी थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर पूर्व पार्षद नदीम मेवाती पर शुक्रवार केे गोली चलाने का आरोप लगाया गया।

दुकानदारों ने गिराए शटर
फायरिंग और मारपीट होते देख बाजार में भगदड़ मच गई। वहीं आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद करते हुए वहां से फरार हो गये। इस दौरान बाजार में सन्नाटा पसर गया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन

खास बात
रंजिश और लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें