फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने अपनी आठ माह की बच्ची को लावासिर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति में सोमवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया पति अपनी आठ माह की बच्ची को घर से उठा लाया। इसके बाद उसे लावड़ के अंदावली मार्ग पर लावारिस छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को कस्बे के लोगों ने देखा तो लावड़ पुलिस को सूचना दी। इस पर चौकी इंचार्ज विकास चौहान मौके पर पहुंचे और बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू की। पुलिस ने कस्बे में एनाउंसमेंट भी कराया। इसी दौरान पुलिस को बच्ची की मां कस्बे के देवी मंदिर में रोती हुई मिल गई। इसके बाद पुलिस ने महिला से बच्ची की शिनाख्त कराकर उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें