सरधना। छुर गांव में शनिवार रात चोरों ने धावा बोलकर एक मकान से हजारों की नकदी, रायफल के दो दर्जन कारतूस और बाइक चोरी कर ली। चोरी का पता रविवार सुबह चला। पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। छुर निवासी चांदवीर पुत्र भंवर सिंह ने तहरीर में बताया कि दो सितंबर की रात में वह मकान पर सोया था। चोर मकान में घुसे और उसका एटीएम कार्ड, तीस हजार नकदी व दो दर्जन से अधिक रायफल के कारतूस चोरी कर ले गये। पड़ोस के ही सोनू की बाइक भी चोरी कर ले गये। पुलिस ने चांदवीर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि चोरी के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।