फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों को बंधक बनाकर बाइक व नगदी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों को बंधक बनाकर बाइक लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
विद्युत उपकेंद्र से अपने रिश्तेदार के साथ गांव बधौली जा रहे संविदा कर्मी को छतरी-बधौली संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने मारपीटकर दोनों को गन्ने के खेत में डाल दिया। इस दौरान बदमाशों ने नकदी और बाइक लूट लिया। पीड़ितों ने बंधन मुक्त होकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव बधौली निवासी अनिल पुत्र फूलचंद खरखौदा विद्युत उपकेंद्र पर बीस साल से संविदा कर्मचारी है। वह प्रतिदिन बाइक से घर आता था। बृहस्पतिवार को उसका रिश्तेदार बुलंदशहर क्षेत्र के गांव छज्जुपुर निवासी नरेश पुत्र भोलाराम उसके पास पहुंचा था। काम समाप्त होने के बाद रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। अनिल के अनुसार ग्राम छतरी-बधौली संपर्क मार्ग निवासी बिजेंद्र पुत्र चंद्रभान के बाग के पास पहुंचे तो बदमाशों ने डंडे के बल पर उन्हें रोक लिया। मारपीट करते हुए बदमाशों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया। अनिल से छह सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। वहीं, उसके रिश्तेदार से तीन हजार रुपये और बाइक लूट ली गई। बदमाशों ने जाते हुए दोनों के मोबाइल की बैटरी, सिम कार्ड निकालकर अपने साथ ले गये। घटना के करीब एक घंटे बाद दोनों किसी प्रकार बंधन मुक्त होकर अपने घर पहुंचे। अनिल ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। बाइक सवार दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। घटनास्थल पर कोई निशान नहीं मिले है। पीड़ित पक्ष से तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें