किठौर। कस्बा निवासी जाकिर हुसैन पुत्र शब्बीर ने थाने में तहरीर में बताया कि वह गांवों में कार से फेरी लगाकर दाल, चावल आदि अनाज बेचता है। बृहस्पतिवार को फेरी से लौटने के बाद कार सामान समेत घर के बाहर खड़ी थी। रात को चोरों ने कार के शीशे तोड़कर उसमें से करीब छह क्विंटल विभिन्न तरह की दाल बांट और तराजू चोरी कर लिया। थाना प्रभारी किशन पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।