फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। तीन दिन पहले हापुड़ के पास मीट व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले में व्यवसायी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर निवासी मो. महराज पुत्र अब्दुल करीब मीट व्यवसायी है। 28 अगस्त की रात को वह गाजियाबाद से वसूली कर कार से घर लौट रहे थे। नौगजा पीर के पास पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने उन पर कई फायर किये थे। एक गोली उसकी कार में भी लगी थी। बृहस्पतिवार को खरखौदा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने कहा कि वह तीन दिन की छुट्टी के बाद लौटे हैं। आज पीड़ित की तहरीर मिली है तो रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें