युवक ने सिर में गोलीमार की आत्महत्या
अस्पताल ले जाते समय हुई युवक की मौत
शराब पीने को लेकर परिवार से चल रही थी कलह
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
ग्राम पाथौली में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने सिर में गोली मार खुदकुशी कर ली। नशे की लत से वह डिप्रेशन के चला गया था। युवक ने घरवालों की मौजूदगी में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाबूराम पुत्र किशन सिंह काफी समय से शराब की लत का शिकार था। नशे की लत के कारण परिवार में भी कलह रहती थी। इस बात को लेकर उसका परिजनों से भी झगड़ा रहता था। नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसका इलाज भी कराया। हालांकि युवक डिप्रेशन में रहता था। इस बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी भी हुई। कुछ दिनों से बाबूराम ने दोबारा शराब पीना शुरू कर दिया। घर में रखा तमंचा सिर से सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। परिजन उसे मेरठ के बाद गाजियाबाद ले गये। लेकिन मार्ग में ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे देर शाम मेरठ ले आये। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि किसान नशे का आदि था और लत छोड़ने के बाद फिर से शराब पीने लगा था। परिवार वालों से उसकी कलह चल रही थी जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली।