मोदीपुरम। पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी एक युवती का अपहरण करके फरार हुए सिपाही सोहनवीर का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस के अनुसार सिपाही के दोनों मोबाइल फोन बंद हैं। सिपाही की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम थाने में तैनात शामली निवासी सिपाही सोहनवीर इस युवती को बृहस्पतिवार रात लेकर फरार हुआ था। सिपाही का परिवार कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहता है। शुक्रवार को युवती के पिता ने सिपाही के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।