फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार भाई-बहन से स्कूटी, नगदी व सोने की चैन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में रजवाहे की पुलिया पर शुक्रवार शाम हथियार बंद बदमाशों ने स्कूटी सवार भाई-बहन से स्कूटी, 20 हजार रुपये की नगदी व सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने रोहटा थाने में तहरीर दी है। गांव जटपुरा निवासी संजीव पुत्र बिजेंन्द्र सिंह बहन सरिता के साथ स्कूटी से मेरठ जा रहे थे। वापसी में दबथुवा स्थित स्टेट बैंक से उसने 20 हजार रुपये निकाले। दोपहर करीब तीन बजे दबथुवा रजवाहे की पटरी से अपने गांव जटपुरा आ रहा था। गांव से कुछ दूर पहले घात लगाये तीन बदमाशों ने स्कूटी रूकवा ली। बदमाशों ने हथियारों के बल पर संजीव से बीस हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश स्कूटी लेकर दबथुवा की ओर भाग गये। पीड़ित ने गांव पहुंच कर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया लेकिन वह नहीं मिले। पीड़ित ने रोहटा थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी रविन्द्र चन्द पंत का कहना है कि तहरीर मिल गई है रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें