फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों के साथ थाना प्रभारी से मिले विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी कटार सिंह पुत्र लाल सिंह विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को थाना प्रभारी से मिले। कटार सिंह ने कहा कि 7 अगस्त को उसके पुत्र राजू की मोहल्ले के ही चार लोगों से कहासुनी हो गई थी। इस पर उनके बेटे के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कटार सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ कर आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर पहुंचकर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 8 अगस्त को उनका बेटा शाम को बाहर घूमने गया था, लेकिन लौटा नहीं। पीड़ित ने आशंका जताई कि आरोपियों ने बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी विजय कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें