दौराला। दादरी चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कैली-दादरी मार्ग पर पुलिस को एक युवक मिला। वह चोरी से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से हरियाणा से तस्करी करके लाई शराब के 20 पव्वे बरामद किए हैं। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सतेंद्र निवासी गांव कैली है।