मोदीपुरम। पुरानी एलआईसी के सामने बृहस्पतिवार शाम पुष्पविहार निवासी हिमांशु खड़ा हुआ था। इस दौरान भरत विहार निवासी आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लाठी डंडो से पीटने लगे। युवक के सिर में बोतल मारी और चाकू से हमला कर उसकी अंगुली काट दी। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकार ली। एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले।