फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुलापुर पार्षद पति पर लूट सहित संगीन धारा मे मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेेेरठ। अब्दुल्लापुर निवासी पार्षद पति किरण सिंह के खिलाफ अवर अभियंता ने लूट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता विकास वर्मा ने बताया कि अब्दुल्लापुर में आईपीडीएस (एकीकृत बिजली विकास योजना) के तहत विद्युत लाइन डालने का कार्य चल रहा है। आरोप है कि पार्षद पुष्पा सिंह के पति किरण ने आठ से दस लोगों के साथ अब्दुल्लापुर चौराहे पर मजदूरों से गाली गलौज की और काम बंद करा दिया। विरोध करने पर मजदूरों के तसले, रस्सी और लाइन बिछाने के औजार आदि लूट लिए। पुलिस ने किरण पुत्र लेखपाल सहित आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ करतार सिंह ने बताया कि आरोप घर से फरार है। वहीं पार्षद पति ने बताया कि जिस रास्ते से लाइन डाली जा रही थी, उससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सात जून को लाइन रोकने के संबंध में चीफ इंजीनियर से भी लिखित शिकायत की है। उन पर लगे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें