संदिग्ध अवस्था में खड़ा युवक दबोचा
सरूरपुर (ब्यूरो)। पुलिस ने गश्त के दौरान जसड़ सुलतान नगर संपर्क मार्ग संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जसड़ सुल्तान नगर संपर्क मार्ग पर एक युवक खड़ा था। पुलिस द्वारा टोकने पर युवक चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी में उसके पास देशी तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये। युवक ने अपना नाम नईम पुत्र अय्यूब निवासी जसड़ बताया। पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेजा।