फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला शहीद भगत सिंह निवासी एक लड़की की शादी छह साल पूर्व पंजाब में हुई थी। सुसराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता ने पति एवं जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शहीद भगत सिंह निवासी सूरजपाल पुत्र शंकर ने बताया कि उसकी पुत्री ज्योति की शादी लखवींद्र पुत्र लाभ सिंह निवासी ग्राम जंगपुरा थाना बनूड जिला राजपुर पंजाब के साथ की थी। शादी के बाद से सुसराल वाले ज्योति का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच उसने दो पुत्रियों जसमीत एवं हरलित को जन्म दिया। बुधवार दोपहर में सुसराल वालों ने फोन करके ज्योति के बीमार होने की जानकारी दी। सूरजपाल परिजनों के साथ अपनी पुत्री को देखने के लिए पंजाब गए। उन्होंने देखा ज्योति की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर एवं गले पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या की है। वहीं स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पति लखवींद्र एवं जेठानी रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शव का अंतिम संस्कार पंजाब के भनी माजरा में किया गया।

सफाई अभियान चलाया
फलावदा। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर नाली, नालों और गलियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा मोहल्ला जोगियान, मोहल्ला जगजीवन राम में नाला, नालियों एवं गली की सफाई कराई गई। गलियों एवं मुख्य रास्तों पर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। इस मौके पर लिपिक फहीम अहमद, मोहित कुमार, ब्रजपाल, परवेज आलम समेत नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें