किठौर। कस्बा स्थित मोहल्ला मंसबपुरा निवासी फखरूद्दीन पुत्र फैजुल हसन ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे दो युवक और एक महिला सरावनी के लिए बुक करके ई रिक्शा ले गए। वह हापुड़ रोड स्थित आईएम पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचा। इस पर दोनों युवक उससे रिक्शा रुकवा लिया। इसके बाद उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया तथा रिक्शा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।