गोलियां चलने से हड़कंप मचा
सरूरपुर (ब्यूरो)। कस्बे में गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वालों को तलाश किया। ग्रामीणों ने कस्बे में हो रही फायरिंग से अनहोनी की आशंका जताई। वहीं, पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने करनावल में फायरिंग की जानकारी से इंकार किया। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि दहशत फैलाने आए लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।